Uncategorized

रतनपुर पुलिस का शराब कोचिये पर प्रहार,  25 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 5000 रूपये को किया गया जप्त।

रतनपुर पुलिस का शराब कोचिये पर प्रहार,
25 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 5000 रूपये को किया गया जप्त।

गिरफ्तार आरोपी

गोवर्धन सिंह पोर्ते पिता स्व. जेठूराम पोर्ते उम्र 50 वर्ष साकिन चपोरा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।
श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में अवैध रूप से शराब, गॉजा व अन्य नशीली दवाओं की बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी कड़ी में दिनाँक 18/08/2026 को मुखबीर सूचना पर ग्राम चपोराराधे ढाबा के पीछे में रेड कार्यवाही कर ढाबा संचालक के कब्जे से 25 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 5000 रूपये को जप्त कर आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्र.आर. सैय्यद अकबर अली, आर. आकाश डोंगरे, देवानंद चंद्राकर का विशेष योगदान रहा।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!