कोटाबिलासपुर

कोटा के अग्रसेन भवन में बाल दिवस के अवसर पर एडिशनल एसपी ग्रामीण राहुल देव शर्मा हुए शामिल

कोटा के अग्रसेन भवन में बाल दिवस के अवसर पर एडिशनल एसपी ग्रामीण राहुल देव शर्मा हुए शामिल


सैंट मैरी हायर सेकेंडरी स्कूल के द्वारा कोटा के अग्रसेन भवन परिसर में बाल दिवस के अवसर पर एडिशनल एसपी ग्रामीण राहुल देव शर्मा के द्वारा छोटे छोटे बच्चों के बीच बाल दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल इस दौरान उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी हुई कामयाबी के विषय में बच्चों को बताई और कहाँ की दुनिया में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा ही एक मूल मंत्र है जो बच्चों का भविष्य बना सकता है। बच्चों के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भागीदारी की जिसमे की अनेक प्रकार की बाल लीला और गाने के साथ अपनी प्रस्तुति दी गई।
एडिशनल एसपी ग्रामीण राहुल देव शर्मा के द्वारा बच्चों को बाल दिवस यानी 14 नवंबर को क्यों मनाया जाता है इस विषय पर बच्चों से चर्चा की 14 नवंबर 1889 को जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस था और चाचा नेहरू को बच्चों से खास लगाव था बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे भारत में 1964 से पहले तक बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था लेकिन जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद उनके जन्म दिन अर्थात 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया गया इसलिये 14 नवम्बर को बाल दिवस मनाया जाता है। इस दौरान बाल दिवस कार्यक्रम के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमृता प्रदीप कौशिक व शिक्षक शिक्षिकाएं माता पिता एवं बच्चे मौजूद रहे।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!