
रतनपुर के जूनाशहर मे करंट की चपेट में आने से 45 वर्षीय महिला की हुई मौत
रतनपुर नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 15 जुनाशहर निवासी सरिता अग्रवाल सोमवार को अपने घर में हिटर से खाना बना रही थी। जिसका तार टूटा हुआ था। जो अचानक घर के लोहे के दरवाजे के संपर्क में आ गया। खाना बनाकर वह घर से रानी मंदिर जानें निकल रही थी। तभी दरवाजे को छूते ही वह करेंट के चपेट में आ गई। घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी इस वजह से करंट लगने के बाद भी उसकी मदद के लिए कोई नहीं पहुंच पाया। क़रीब एक घंटे बाद पड़ोसी की नजर महिला पर पड़ी तो उसने तत्काल महिला के भाई अंकित को इसकी सूचना दी। इस बीच सभी मौके पर पहुंचकर किसी तरह महिला को करेंट की चपेट से निकाला गया। जिससे की महिला को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुचे। जहा डॉक्टरों ने महिला की जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।