कोरी डेम में नहाने के दौरान 32 वर्षीय युवक डूबा,हुई मौत,दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था युवक, गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

कोरी डेम में नहाने के दौरान 32 वर्षीय युवक डूबा,हुई मौत,दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था युवक, गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा
कोटा। कोटा थाना क्षेत्र के कोरी डेम घोंग जलास्य में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 32 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मंगला निवासी दिग्विजय कौशिक, पिता स्व. ईश्वर कौशिक के रूप में हुई है। दिग्विजय अनुकंपा नियुक्ति के तहत शिक्षा विभाग में पदस्थ था।
मिली जानकारी के अनुसार, दिग्विजय सोमवार सुबह अपने पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने कोरी डेम पहुंचा था। सभी दोस्त डेम क्षेत्र में घूमने के बाद दोपहर करीब 2 बजे नहाने लगे। इसी दौरान दिग्विजय अचानक गहरे पानी की ओर चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने और तलाशने का प्रयास किया, लेकिन पानी की गहराई अधिक होने के कारण तत्काल उसका पता नहीं चल सका।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय स्तर पर तलाश शुरू कराई गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।