
कोटा के किसान मितान संघ के द्वारा विगत 25 माह का वेतन नही मिलने पर बिलासपुर मे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने की दी चेतावनी
किसान मितान संघ कोटा ब्लॉक के द्वारा, विगत 25-26 माह से वेतन नहीं मिलने की मांग को लेकर, दिनेश तिवारी संघ अध्यक्ष एवं बहादूर साहू संघ सचिव कोटा के नेतृत्व में 50-60 लोगो की संख्या में अनुविभागीय अधिकारी कृषि कार्यालय कोटा के सामनें लंबित वेतन भुगतान को लेकर आगामी 27 जून को बिलासपुर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं बिलासपुर कलेक्टर को ज्ञापन देनें की योजना बनाई गई एवं मांग पूरी नहीं होनें पर उग्र आंदोलन करनें की बात कही गई है।