
ग्राम करवा में बीच राह में तलवार लहराने वाले 35 वर्षीय व्यक्ति को बेलगहना पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेलगहना पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत करवा में बीते रात्रि एक व्यक्ति द्वारा बीच राह में तलवार लहराने की सूचना बेलगहना चौकी प्रभारी अजय वारे को मिली मौके पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थान से उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया आरोपी युवक सत्येंद्र वस्त्र कार पिता सुरेंद्र वस्त्र कार उम्र 35 वर्ष अमेरी बिलासपुर निवासी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।