आरपीएफ टास्क टीम -01 बिलासपुर तथा आरपीएफ पोस्ट बिलासपुर एवं ACCU के संयुक्त कार्रवाई से पकड़े गए नशे का सौदागर के कब्जे से मिला 09 किलोग्राम गांजा

आरपीएफ टास्क टीम -01 बिलासपुर तथा आरपीएफ पोस्ट बिलासपुर एवं ACCU के संयुक्त कार्रवाई से पकड़े गए नशे का सौदागर के कब्जे से मिला 09 किलोग्राम गांजा
बरामद तथा जप्त संपत्ति का मूल्य** 01 पिट्ठू बैग में 02 पैकेट में कुल 09 किलो ग्राम,मादक पदार्थ गांजा मूल्य ₹90000/- ₹
गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम और पता*:- (1) राजेश ठाकुर पिता भगवान दास ठाकुर उम्र 48 वर्ष निवासी – रानी ताल गेट नंबर 01, कस्तूरी वार्ड थाना – लालगंज जिला – जबलपुर मध्य प्रदेश
घटना का संक्षिप्त विवरण * वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर श्री दिनेश सिंह तोमर सर के निर्देशन में नशे के सौदागरों के विरुद्ध धरपकड़ की कार्रवाई हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन-नारकोस अभियान के क्रम में निरीक्षक भास्कर सोनी प्रभारी टास्क टीम उ.नि.कुलदीप सिंह के नेतृत्व में साथ स्टाफ, प्र.आ.रमेश कुमार प्र.आ.सत्यम सरकार आ.बैद्यनाथ द्वारा रेलवे स्टेशन बिलासपुर में गश्त के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर की 01संदिग्ध व्यक्ति ट्रैन से उतरकर बिलासपुर स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया मे बैठा हुआ है उसके बेग मे मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ है त्वरित कार्यवाही करते हुए ACCU टीम को सूचना देकर साथ मे संदिग्ध को घेराबंदी कर बिलासपुर रेल परिसर गेट नंबर 04 के पास पकड़ा गया नाम व पता कालम (3) में वर्णित बताया* कब्जे में रखें पिट्ठू बैग को चेक करने पर कुल 09 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ ! जिसे क्षेत्राधिकार के आधार पर अग्रिम कार्यवाही हेतु माल मुजरिम के साथ थाना तोरवा को सुपुर्द किया गया! उक्त आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक -347/23 U/S 20(B) एनडीपीएस एक्ट दिनांक -07/07/23 पंजीकृत कर मामले को विवेचना मे लिया गया है।