कोटा

बेलगहना रेलवे स्टेशन में बन्द ट्रेनों को पुनः चालू करने के लिए स्टेशन मास्टर को डीआरएम के नाम सौंपा ज्ञापन

बेलगहना रेलवे स्टेशन में बन्द ट्रेनों को पुनः चालू करने के लिए स्टेशन मास्टर को डीआरएम के नाम सौंपा ज्ञापन

बेलगहना एवं विभिन्न स्टेशनों पर रुक रही एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों के स्टॉपेज रेलवे द्वारा अचानक बंद करने के विरोध एवं पुनः उन सभी स्टेशनों पर सभी ट्रेनों के स्टॉपेज यथावत रखने के लिए कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी के नेतृत्व में बेलगहना स्टेशन मास्टर को डीआरएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया है विदित हो कि रेलवे पूरे भारतवर्ष में परिवहन के लिए सबसे सस्ता और सुलभ साधन माना जाता है भारतीय रेलवे एक मोनोपाली ट्रांसपोर्टर है अतः वह अपने कार्य में सामाजिक दायित्व को उपेक्षित नहीं कर सकता भारतीय रेलवे के द्वारा कोरोना काल की आड़ में बहुत सारी जन सुविधाएं कम कर दी गई थी अभी हाल ही में सभी यात्रियों गाड़ियों को सामान्य रूप से चलाने के लिए निर्णय के साथ-साथ एक बहुत ही बड़ा जनविरोधी फैसला रेल मंत्रालय ने किया है जिसके तहत विभिन्न यात्री गाड़ियों के 4000 से अधिक स्टॉपेज बिना किसी को बताए समाप्त कर दिए गए हैं इन ट्रेनों में बिलासपुर और पेंड्रा रोड के बीच करगी रोड बेलगहना आदि कई स्टेशनों पर खड़ी होती थी परंतु अब अचानक इन स्टेशनों पर इसका स्टॉपेज समाप्त कर दिया गया है।

इन्हीं सब मुद्दों को लेकर के बेलगहना कांग्रेस कमेटी के द्वारा स्टेशन मास्टर को डीआरएम के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग रखी गई है और सभी ट्रेनों को यथावत चालू किया जाए। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का कहना है कि पूर्व की तरह स्टेशन में ट्रेन का स्टॉपेज चालू किया जाए यदि एक हफ्ते में ट्रेन का स्टॉपेज चालू नहीं किया जाएगा तो बिलासपुर डीआरएम ऑफिस पहुंच कर रेल रोको आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदारी रेल प्रशासन की होगी
इसके पूर्व करगी रोड कोटा में रेल रोको आंदोलन किया गया था रेल तो रुकी नहीं ऊपर से लोगों पर डराने के लिए एफआईआर कर रेल प्रशासन द्वारा जुर्माना लगा दिया गया।
इस दौरान कोटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आदित्य दीक्षित जिला महामंत्री बिलासपुर गणेश कश्यप, जिला महामंत्री आशीष मिश्रा , जिला सचिव रामचंद्र गंधर्व,संगीता तिवारी सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!