
बिलासपुर।बेलगहना पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम सुखेना के ग्रामीणों ने रात्रि 8 बजे के आसपास गांव के ही निस्तारी भूमि पर जहां मुक्तिधाम निर्माण प्रस्तावित हैं उस जमीन पर अवैध रूप से मुरुम खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन और सात टेक्टर ट्राली को बेलगाहना पुलिस ने जप्तकर खनिज अधिनियम के तहत की कार्यवाही वही इस मामले मे ग्रामीणों द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोटा,बेलगाहना तहसीलदार को इसकी सूचना दी गई जिसके बाद इस अवैध खनन को रुकवाकर जप्ती की गई बेलगाहना पुलिस चौकी सहायक उपनिरीक्षक रुबेन कुजूर के नेतृत्व में मौके पर पहुंच ग्रामीणों के समक्ष तत्काल कार्यवाही करते हुए जेसीबी मशीन और मुरुम परिवहन के लिए लगे सात ट्रेक्टर ट्राली जब्ती की कार्यवाही करते हुए बेलगहना चौकी लाई गई जहा पर आगे की कार्यवाही की जा रही हैं। वही इस मामले मे
कांग्रेसी नेता सुरेन्द्र गुप्ता ने पुलिस व पत्रकारों के साथ कि दबंगई
जब्त वाहनों को बेलगहना चौकी लाने के दौरान सुरेंद्र गुप्ता के द्वारा अपने सहयोगियों के साथ कोनचरा मेन रोड पर वाहनों को ले जाने से रोकने की कोशिश की गई। जिसमें ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे पत्रकार व उप निरीक्षक रुबेन कुजूर व स्टॉप से बहस करते हुए अपने वाहन के साथ साथ सभी जब्त वाहनों को चौकी ले जाने से रोकने लगे। हालांकि कानूनी कार्यवाही में हस्तक्षेप के चलते उन्हें भी चौकी बेलगहना ले जाने की बात आने पर वह पीछे हटते नजर आए।