विधायक अटल श्रीवास्तव ने शोकाकुल परिवार को दी 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

संजय बंजारे (कोटा)
विधायक अटल श्रीवास्तव ने शोकाकुल परिवार को दी 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता
कोटा। सुश्री लक्ष्मी गुप्ता एवं श्रीमती कृष्णा गुप्ता की माताजी के निधन का दुखद समाचार मिलने पर क्षेत्रीय विधायक श्री अटल श्रीवास्तव ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस दुख की घड़ी में विधायक अटल श्रीवास्तव ने अपने स्वेच्छानुदान मद से परिवार को 20,000 (बीस हजार रुपये) की आर्थिक सहायता प्रदान की।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
इस सहायता के माध्यम से विधायक ने दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनशीलता एवं सहयोग की भावना व्यक्त की। इस दौरान जिला कांग्रेस ग्रामीण बिलासपुर उपाध्यक्ष आदित्य दीक्षित के हाथो चेक दिया गया हैँ।