Uncategorized

संरक्षित वन क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

संरक्षित वन क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

लोरमी कोटा । भारतपुर परिसर के कक्ष क्रमांक 556 आरक्षित वन क्षेत्र के पास कन्हैया नाला बांध के समीप वन विभाग ने अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के मामले में सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। मौके से तीन तसले और दो फावड़े भी बरामद किए गए।
वनमंडलाधिकारी तन्मय कौशिक के निर्देशन तथा उपवनमंडलाधिकारी दशहंस प्रकाश सूर्यवंशी एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी जूही वर्मा के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई। विभाग के अनुसार, चेचानडीह निवासी रमेश यादव रेत परिवहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ के दौरान महिला वनकर्मियों से अभद्र व्यवहार और शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रयास करने का आरोप भी लगाया गया है।
वन विभाग ने वन अपराध प्रकरण दर्ज कर वाहन एवं रेत जब्त की है। जब्त सामग्री के राजसात की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!