कोटा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, टुल्लू पंप चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार,रिपोर्ट दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा, चोरी के दोनों टुल्लू पंप बरामद

कोटा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, टुल्लू पंप चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार,रिपोर्ट दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा, चोरी के दोनों टुल्लू पंप बरामद
कोटा। खेत से दो टुल्लू पंप चोरी होने के मामले में कोटा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए दोनों टुल्लू पंप, जिनकी कुल कीमत 9 हजार रुपये बताई गई है, बरामद कर लिए हैं। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोटा के फिरंगीपारा वार्ड क्रमांक 04 निवासी भागवत साहू ने 11 अक्टूबर 2026 को थाना कोटा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 8 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे वह ग्राम चंगोरी स्थित अपनी कृषि भूमि से घर लौट आए थे। अगले दिन सुबह खेत पहुंचने पर चौकीदार से जानकारी मिली कि खेत में लगे 1 एचपी के दो टुल्लू पंप चोरी हो गए हैं।
प्रार्थी की शिकायत पर कोटा थाना में अपराध क्रमांक 876/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) एवं 3(5) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति टुल्लू पंप बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कलम पैकरा उर्फ लालू (30 वर्ष), निवासी ग्राम मंझवानी, चौकी बेलगहना, थाना कोटा, तथा प्रमोद यादव (38 वर्ष), निवासी पड़ावपारा, कोटा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से सीआरआई कंपनी के 1 एचपी के दोनों टुल्लू पंप बरामद किए हैं।
यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोटा प्र. उप निरीक्षक दिलीप साहू के नेतृत्व में की गई।
कार्रवाई में थाना प्रभारी दिलीप साहू, उप निरीक्षक कमल नारायण शर्मा एवं प्र. उप निरीक्षक नागेश्वरी साहू का सराहनीय योगदान रहा।