Uncategorized
कोटा ब्रेकिंग न्यूज़: करगीकला के पास श्याम बस और कार में आमने-सामने टक्कर

कोटा ब्रेकिंग न्यूज़: करगीकला के पास श्याम बस और कार में आमने-सामने टक्कर
बस और कार के पहिए क्षतिग्रस्त, यात्रियों को चोट लगने की जानकारी फिलहाल नहीं
कोटा। करगीकला के पास श्याम बस और एक कार के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, श्याम बस कोटा की ओर से जा रही थी, जबकि कार लोरमी की ओर से आ रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच भिड़ंत हो गई।
हादसे में बस और कार के पहिए क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है। वहीं, बस में सवार यात्रियों को चोट लगी है या नहीं, इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं हो पाई है। दुर्घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।