Uncategorized
नकली बंदूक और पुलिस की वर्दी में युवक की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

नकली बंदूक और पुलिस की वर्दी में युवक की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल
कोटा। बंदूक नकली होने का दावा, पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी सच्चाई
सोशल मीडिया पर एक युवक की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह पुलिस की वर्दी पहने और हाथ में बंदूक लिए नजर आ रहा है। तस्वीर को लेकर चर्चा हो रही है कि युवक के हाथ में मौजूद बंदूक नकली है।
हालांकि, बंदूक के नकली होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। युवक ने किस उद्देश्य से पुलिस की वर्दी पहनी और तस्वीर खिंचवाकर सोशल मीडिया पर साझा की, यह भी स्पष्ट नहीं है।
इस मामले में पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविकता सामने आ पाएगी। फिलहाल, वायरल तस्वीर को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। फिर हाल इस मामले मे युवक नाम पता की जानकारी नहीं लिखी गई हैँ पुष्टि होने के बाद ही नाम पता की जानकारी लिखी जायेगी।