अवैध महुआ शराब तस्करों पर कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,133 लीटर कच्ची महुआ शराब और मोटरसाइकिल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

अवैध महुआ शराब तस्करों पर कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,133 लीटर कच्ची महुआ शराब और मोटरसाइकिल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर कोटा , 6 अक्टूबर 2026। अवैध शराब निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘प्रहार’ के तहत कोटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 133 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप निरीक्षक दिलीप कुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।पहली कार्रवाई में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गनियारी के बांधा तालाब के पास घेराबंदी कर आरोपी वीरेन्द्र वर्मा (34), निवासी गनियारी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे एवं झोपड़ी से 113 लीटर अवैध हाथभट्ठी कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 22,600 रुपये है, बरामद की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी आबकारी एक्ट के चार मामलों में संलिप्त रहा है।
दूसरी कार्रवाई में बिल्लीबंद से नवागांव की ओर मोटरसाइकिल से शराब परिवहन की सूचना पर नाका चौक के पास घेराबंदी की गई। इस दौरान आरोपी बृजभूषण उर्फ मुकेश कुमार जगत (30), निवासी नवागांव को पकड़ा गया। उसके कब्जे से बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 EF 3831 में परिवहन की जा रही 20 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 4,000 रुपये है, जब्त की गई।
दोनों मामलों में कुल 133 लीटर अवैध महुआ शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन जब्त किया गया। पुलिस ने ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से डिजिटल साक्ष्य भी सुरक्षित किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।
कार्रवाई में प्रशिक्षु उप निरीक्षक दिलीप कुमार साहू सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक सत्यप्रकाश यादव, भुनेश्वर मरावी तथा आरक्षक सुनील पटेल, मोहन ध्रुव, महेंद्र रजवाड़े एवं धर्मेंद्र साहू की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।