Uncategorized

ऑटो चालकों एवं वाहनों का क्यूआर कोड आधारित ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

ऑटो चालकों एवं वाहनों का क्यूआर कोड आधारित ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

बिलासपुर कोटा । जिले में संचालित समस्त प्रकार के ऑटो चालकों एवं ऑटो वाहनों का क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो गया है। इसका विधिवत शुभारंभ आज शाम 3 बजे चेतना भवन, पुलिस लाइन बिलासपुर में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह तथा पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया जाएगा।
पुलिस प्रशासन द्वारा जिले के सभी ऑटो चालकों एवं वाहन मालिकों से अपील की गई है कि वे दिए गए क्यूआर कोड को अपने मोबाइल से स्कैन कर आवश्यक जानकारी दर्ज करते हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करें। अधिक से अधिक संख्या में ऑटो चालकों एवं वाहन मालिकों से इस अभियान में शामिल होने की अपील की गई है।
ऑटो चालकों एवं उनके पदाधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकों में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी पहले ही दी जा चुकी है। रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद निर्धारित अवधि में सभी ऑटो का पंजीयन पूर्ण किया जाएगा।
निर्धारित अवधि के बाद जिले में बिना रजिस्ट्रेशन संचालित होने वाले ऑटो वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी ऑटो बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं क्यूआर कोड के संचालित न हो।
पुलिस प्रशासन ने सभी ऑटो चालकों एवं वाहन मालिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!