Uncategorized

रात्रि में घर में घुसकर गाली-गलौज, रास्ता रोककर धमकी और मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार कोटा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा

रात्रि में घर में घुसकर गाली-गलौज, रास्ता रोककर धमकी और मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
कोटा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा


कोटा। रात्रि में घर में घुसकर गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने, रास्ता रोककर मारपीट करने तथा वाहन की चाबी छीनने के अलग-अलग मामलों में कोटा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना कोटा में तीन अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, आकाश तिवारी पिता नागेश्वर प्रसाद तिवारी, उम्र 35 वर्ष, निवासी राम मंदिर चौक, पड़ावपारा कोटा के विरुद्ध 6 अक्टूबर 2026 को तीन अलग-अलग शिकायतें प्राप्त हुईं।
पहले मामले में प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी रात्रि में उसके घर के अंदर घुस आया और अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोपी ने प्रार्थी की पत्नी के साथ धक्का-मुक्की भी की। मामले में थाना कोटा में अपराध क्रमांक 860/2026, धारा 296, 351(2), 115(2), 333 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।
दूसरे मामले में प्रार्थी ने शिकायत की कि आरोपी शराब के नशे में रास्ते में वाहन रोककर अश्लील गाली-गलौज और मारपीट करने लगा तथा जान से मारने की धमकी देते हुए वाहन की चाबी छीन ली। इस मामले में अपराध क्रमांक 861/2026, धारा 296, 351(2), 115(2), 126(2), 304(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
इसी क्रम में तीसरे मामले में भी आरोपी द्वारा शराब के नशे में प्रार्थी से अश्लील गाली-गलौज एवं मारपीट करने की शिकायत पर अपराध क्रमांक 862/2026, धारा 296, 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
तीनों मामलों में पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल कार्रवाई की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना कोटा पुलिस ने आरोपी आकाश तिवारी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक दिलीप साहू एवं आरक्षक क्रमांक 192 धर्मेंद्र साहू की विशेष भूमिका रही।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!