Uncategorized

ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई,अतिरिक्त एंगल लगे दो पिकअप वाहन जब्त, दुर्घटना की आशंका के चलते पुलिस ने की कार्रवाई

ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई,अतिरिक्त एंगल लगे दो पिकअप वाहन जब्त, दुर्घटना की आशंका के चलते पुलिस ने की कार्रवाई

बिल्हा। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं वाहनों में नियम विरुद्ध अतिरिक्त एंगल लगाने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बिल्हा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों को जब्त किया है।पुलिस के अनुसार, उमनि एवं वपुअ बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को वाहनों में अतिरिक्त एंगल लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा राजेश जोशी के मार्गदर्शन में बिल्हा पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान 26 सितंबर 2026 को कार्रवाई की गई।पुलिस ने रामसत्ता चौक बिल्हा में शिवलाल यादव के माजदा वाहन क्रमांक CG04QC9445 तथा बिल्हा मेन रोड, शनिचरी बाजार में दीपक मनहर के माजदा वाहन क्रमांक CG10R0105 की जांच की। दोनों वाहनों में डीजे लोड करने के लिए वाहन के दाएं, बाएं एवं ऊपर लोहे के अतिरिक्त एंगल लगाए गए थे। पुलिस के अनुसार, इस तरह अतिरिक्त एंगल लगे होने से सड़क दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।दोनों वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 130(3)/177 एवं 194(1)(ए) मोटर व्हीकल एक्ट के उल्लंघन में विधिवत पंचनामा तैयार कर वाहनों को धारा 207 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जब्त किया गया।जब्त वाहनों के चालक:शिवलाल यादव, पिता लखन लाल यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी रामसत्ता चौक, बिल्हा।दीपक मनहर, पिता पुनीत मनहर, उम्र 20 वर्ष, निवासी कुरेली, थाना बिल्हा।
पुलिस ने बताया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्रधान आरक्षक 786 अनिल बंजारे, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगड़े एवं आरक्षक 1390 संतोष मरकाम का विशेष योगदान रहा।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!