Uncategorized

दीगर जिले से आकर भारी मात्रा में देशी प्लेन शराब का परिवहन करने वाले आरोपियों पर हिर्री पुलिस की कार्रवाई,100 पाव देशी प्लेन मदिरा, कुल 18 लीटर शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

दीगर जिले से आकर भारी मात्रा में देशी प्लेन शराब का परिवहन करने वाले आरोपियों पर हिर्री पुलिस की कार्रवाई,100 पाव देशी प्लेन मदिरा, कुल 18 लीटर शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत हिर्री पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दीगर जिले से आकर मोटरसाइकिल के माध्यम से भारी मात्रा में देशी प्लेन शराब का परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, दिनांक 24 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि सरगांव की ओर से भोजपुरी टोल प्लाजा की तरफ मोटरसाइकिल में भारी मात्रा में शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर थाना हिर्री पुलिस की टीम ने ग्राम भोजपुरी स्थित कौशिक ढाबा के सामने घेराबंदी कर संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका।जांच के दौरान मोटरसाइकिल सवार केदार साहू (25 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 02 सरगांव, थाना सरगांव, जिला मुंगेली एवं राजेंद्र साहू (20 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 02 सरगांव, थाना सरगांव, जिला मुंगेली के संयुक्त कब्जे से एक कार्टून में रखी 100 पाव देशी प्लेन मदिरा, प्रत्येक पाव 180 एमएल, कुल 18 लीटर, कीमत लगभग 8,000 रुपये बरामद की गई।
पुलिस ने शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 28 M 7829 को भी जब्त किया। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।यह कार्रवाई उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा श्रीमती राजेश जोशी के दिशा-निर्देशन तथा थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में की गई।उल्लेखनीय योगदान: निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा, प्रधान आरक्षक 1215 धर्मेंद्र राजपूत, आरक्षक 1375 सुखदेव प्रसाद कश्यप, आरक्षक 1383 जितेंद्र कुमार जगत, आरक्षक 465 सूरज कुर्रे एवं आरक्षक 642 जयप्रकाश कंवर का विशेष योगदान रहा।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!