Uncategorized

सिरगिट्टी पुलिस की कार्रवाई: धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार

सिरगिट्टी पुलिस की कार्रवाई: धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर कोटा । आगामी त्योहारों को देखते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिरगिट्टी पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों, नशाखोरी और चाकूबाजी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि यदुनंदन नगर तिफरा के पास एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को हिरासत में लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
विनोद साहू, पिता स्व. हरप्रसाद साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी कुंदरापारा तालाब के सामने, बजरंग बली मंदिर के पास, तिफरा, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर।
यह कार्रवाई डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन एवं थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के दिशा-निर्देशन में की गई।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशाखोरी, चाकूबाजी अथवा सार्वजनिक स्थान पर अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे तत्वों के विरुद्ध सिरगिट्टी पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!