रोटरी क्लब बिलासपुर मिडटाउन ने सरस्वती शिशु मंदिर को प्रदान की आवश्यक सामग्री

रोटरी क्लब बिलासपुर मिडटाउन ने सरस्वती शिशु मंदिर को प्रदान की आवश्यक सामग्री
कोटा,6 सितंबर 2026। रविवार को रोटरी क्लब बिलासपुर मिडटाउन के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर, करगी रोड कोटा में विद्यालय के लिए आवश्यक विभिन्न सामग्रियां निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
रोटरी क्लब द्वारा विद्यालय को कलर प्रिंटर, साउंड सिस्टम, छोटे बच्चों के लिए टेबल-चेयर, स्टडी चार्ट तथा बच्चों के बौद्धिक एवं मानसिक विकास में सहायक विभिन्न प्रकार के खिलौने प्रदान किए गए। इस सहयोग से विद्यालय में अध्ययन-अध्यापन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर रोटरी क्लब बिलासपुर मिडटाउन के अध्यक्ष डॉ. हेमंत चटर्जी, श्री शरद सक्सेना, डॉ. देवेंद्र सिंह, श्री एस. नवीन, विधायक श्री अटल श्रीवास्तव, श्री संदीप पोद्दार, श्री वीरेंद्र सिंह चौहान, कमांडर संदीप, श्री योगेश गुप्ता, डॉ. विपिन वैश्य एवं श्री अंकुर जाजोदिया सहित क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से संरक्षक सदस्य श्री वेंकट लाल अग्रवाल, अध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह, व्यवस्थापक श्री रामसजीवन गुप्ता, प्राचार्य श्री राकेश पाण्डेय एवं समस्त आचार्यगण उपस्थित रहे और रोटरी क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आत्मीय स्वागत किया।
विद्यालय परिवार की ओर से रोटरी क्लब बिलासपुर मिडटाउन के सभी सदस्यों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया। साथ ही विद्यालय के शैक्षणिक एवं विकासात्मक कार्यों में भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग प्रदान करते रहने का आग्रह किया गया।