Uncategorized

शिक्षक दिवस पर आचार्यों का सम्मान समारोह आयोजित

शिक्षक दिवस पर आचार्यों का सम्मान समारोह आयोजित

करगी रोड कोटा। सरस्वती शिशु मंदिर करगी रोड कोटा में शिक्षक दिवस के अवसर पर समिति सदस्यों एवं भैया-बहिनों द्वारा आचार्यों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में संरक्षक सदस्य श्री वेंकट लाल अग्रवाल जी ने आचार्यों को विद्यालय की नींव बताते हुए उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। वहीं व्यवस्थापक श्री रामसजीवन गुप्ता जी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर आचार्यों एवं दीदीयों को उपहार स्वरूप विद्यालय की गणवेश प्रदान करने की घोषणा की।
प्राचार्य श्री राकेश पाण्डेय जी ने सम्मान समारोह के अवसर पर आचार्यों को आत्मचिंतन करने तथा प्रयासपूर्वक विद्यार्थियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में कक्षा द्वादश के भैया-बहिनों द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दी गईं। अंत में आचार्य श्री राजकुमार साहू जी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!