Uncategorized
ग्राम पंचायत करका मे नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत “चेतना” कार्यक्रम आयोजित किया गया।

नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत “चेतना” कार्यक्रम आयोजित किया गया।
ग्राम करका में महिलाओं के लिए पुलिस कोटा एवं जन स्वास्थ्य सहयोग संस्था , गनियारी के समन्वित प्रयासों से संचालित नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत “चेतना” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कोटा थाना प्रभारी श्री शशिकांत भारद्वाज द्वारा महिलाओं को विधिवत् चेतना कार्यक्रम का आईडी कार्ड प्रदान किया गया।

यह पहल महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से नशामुक्ति के संदेश को घर-परिवार एवं समुदाय तक पहुँचाने तथा एक स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।