Uncategorized

सिरगिटटी पुलिस द्वारा बिजली पावर सप्लाई तार चोरी की गुत्थी सुलझाई ’’ 24 घण्टे के भीतर 04 आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

 

सिरगिटटी पुलिस द्वारा बिजली पावर सप्लाई तार चोरी की गुत्थी सुलझाई

’’ 24 घण्टे के भीतर 04 आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल


’’ आरोपियो के कब्जे से 04 बंडल बिजली पावर सप्लाई तार एवं ओमनी कार क्रमांक सी जी 10 एफ.ए 2456 जप्त
’’ आरेापियो के विरुद्ध अन्य थानो मे कई मामले दर्ज ।
’’ नाम आरोपी:- 01. नीतेश पण्डित पिता उमेश पण्डित उम्र 22 साल निवासी अमोरा थाना मुलमुला जिला बिलासपुर छ0ग0
2. राजेश राय (रात्रे) पिता लालाराम उम्र 32 साल निवासी ग्रमा मुरलीडीह थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा
3. विकास साण्डे पिता सुरेश साण्डे उम्र 22 साल निवासी ग्राम मुरलीडीह थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा
4. श्रीजीत जोशी पिता स्व. सूर्यकांत जोशी उम्र 30 साल निवासी विधुत नगर तिफरा वार्ड नंबर 08 थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ.ग.

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि तिफरा सेक्टर डी मे सडक लाईट की सुविधा के लिये विधुत पोल खडी कर बिजली तार खीचकर लाईट लगाया गया था वर्तमान मे पावर सप्लाई नही था कि दिनांक 09-10/08/2026 के दरमियानी रात्रि मे अज्ञात चोरो द्वारा 01 किमी लम्बा तार कीमती 45000 रुपये चोरी कर ले गया है मामले मे अज्ञात चोरो के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर मामले की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान उप.महा.निरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा निर्देश दिये जाने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिविल लाईन एवं थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप.पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के दिशा निर्देश पर सिरगिटटी पुलिस द्वारा लगातार मुखबिर लगाकर तकनिकी साक्ष्य एंव संदेहियो से पुछताछ कर एवं पूर्व मे चोरी मे जेल गये आरोपियो से बारिकी से पुछताछ करने पर 01. नीतेश पण्डित पिता उमेश पण्डित उम्र 22 साल निवासी अमोरा थाना मुलमुला जिला बिलासपुर छ0ग0 02. राजेश राय (रात्रे) पिता लालाराम उम्र 32 साल निवासी ग्रमा मुरलीडीह थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा 03. विकास साण्डे पिता सुरेश साण्डे उम्र 22 साल निवासी ग्राम मुरलीडीह थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा 04. श्रीजीत जोशी पिता स्व. सूर्यकांत जोशी उम्र 30 साल निवासी विधुत नगर तिफरा वार्ड नंबर 08 थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ.ग. को पकडकर बारिकी से पुछताछ करने पर आरोपियो द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया गया तथा आरोपियो के विरुद्ध थाना अकलतरा, मस्तुरी, मुलमुला, जांजगीर चांपा मे अन्य अपराध दर्ज होना पाया गया है आरोपियो के कब्जे से 04 बंडल बिजली तार एंव घटना मे प्रयुक्त ओमनी कार क्रमांक सी जी 10 एफ.ए 2456 जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!