खनिजों के अवैध परिवहन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई 02 हाइवा व 03 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त

खनिजों के अवैध परिवहन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
02 हाइवा व 03 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त
बिलासपुर, 18 अप्रैल।कलेक्टर बिलासपुर के निर्देश एवं उप संचालक के मार्गदर्शन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
खनिज विभाग की टीम द्वारा सकरी, गनियारी, तुरकाडीह, कोनी, मस्तूरी, पचपेड़ी, जोंधरा, गोपालपुर, कुकुरदिकला, भिलोनी और मानिकचौरी क्षेत्रों में जांच की गई।
जांच के दौरान:सकरी क्षेत्र में गिट्टी का अवैध परिवहन करते 1 हाइवा वाहन जब्त किया गया।
पचपेड़ी क्षेत्र में ईंट-मिट्टी का परिवहन करते 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई।
गोपालपुर, जोंधरा और मानिकचौरी क्षेत्रों से रेत का अवैध परिवहन करते 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गईं।
इस प्रकार कुल 05 वाहनों को जब्त कर थाना सकरी एवं पचपेड़ी की अभिरक्षा में रखा गया है।
जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।