Uncategorized

घर अंदर घुसकर वृद्ध महिला के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

घर अंदर घुसकर वृद्ध महिला के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार
धारा 333,296,351(2),115(2) बी.एन.एस.

*कुल जप्त –

नाम आरोपी : –

1- प्रेमदास मानिकपुरी पिता कृपादास मानिकपुरी उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम पथर्रा थाना कोटा जिला बिलासपुर

विवरणः- मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना अभियान के तहत सभी अपराधों पर रोकथाम हेतु त्वरित कार्यवाही के निर्देश पर श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। कि दिनांक 08.01.2026 को प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी प्रेमदास मानिकपुरी ने पुराने विवाद को लेकर घर में घुसकर हाथ मुक्का एवं चप्पल से मारपीट किया है जिससे प्रार्थीया को चोट लगा है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में दिनांक 25.02.2026 को घटना दिनांक से फरार चल रहे आरोपी प्रेमदास मानिकपुरी पिता कृपादास मानिकपुरी उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम पथर्रा जिला बिलासपुर (छ. ग़.) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेश चौहान, सहायक उप निरीक्षक नहारू राम साहू, आरक्षक 212 प्रफुल्ल यादव, आरक्षक 1136 दीप सिंह कंवर का विशेष भूमिका रही।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!