कोटा

लंबे समय से नदारद एक और कर्मचारी बर्खास्त

लंबे समय से नदारद एक और कर्मचारी बर्खास्त

बिलासपुर, 20 अगस्त 2024/बिना अनुमति लंबे समय से अनुपस्थित आकस्मिक निधि परिचारक को शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण के निर्देश पर पशुधन विकास विभाग के संयुक्त संचालक ने परिचारक श्री संजय कुमार यादव की बर्खास्तगी के आदेश जारी किए हैं।
संयुक्त संचालक डॉ. जी.एस.एस. तंवर ने बताया कि 3 वर्ष से ज्यादा समय से अनुपस्थित रहने वालों की सेवा समाप्ति के आदेश शासन द्वारा दिए गए है। इसी क्रम में बिल्हा ब्लॉक के पशु औषधालय पासीद में पदस्थ परिचारक श्री संजय कुमार यादव के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है। वे बिना अनुमति के दिनांक 17 दिसम्बर 2019 से कार्यालय में अनुपस्थित रहे हैं। उन्हें इस संबंध में बारम्बार पत्र प्रेषित किया गया। 31 मई 2024 को समाचार पत्र के जरिए उपस्थिति के लिए नोटिस भी जारी किया गया, लेकिन उनके द्वारा उपस्थिति नहीं दी गई। लंबी अवधि तक अनुपस्थित रहने के कारण श्री संजय कुमार यादव को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा 1966 के नियम 10 के तहत तत्काल प्रभाव से शासकीय सेवा से बर्खास्त किया गया।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!