किसान की भूमि क़ो अवैध बेजा कब्ज़ा करने वाले रिटायर्ड आरटीओ विजय अनंत के खिलाफ पीड़ित किसान ने की कोटा एसडीओपी के पास शिकायत लगाई न्याय की गुहार

किसान की भूमि क़ो अवैध बेजा कब्ज़ा करने वाले रिटायर्ड आरटीओ विजय अनंत के खिलाफ पीड़ित किसान ने की कोटा एसडीओपी के पास शिकायत लगाई न्याय की गुहार

तखतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गुनसरी निवासी गिरवर लहरे के नाम पर उक्त भूमि दर्ज है जिसका पटवारी हल्का नंबर 57 जरोंधा मे स्थित खसरा नंबर473/3 रकबा 0.413 हे स्थित है। जिसको रिटायर्ड आरटीओ ऑफिस में पदस्थ विजय अनन्त पिता साखा राम अनंत के द्वारा जबरदस्ती कब्जा क़र गेहूं व राहल की फसल लगाकर काट कर ले गया उक्त भूमि को मुक्त करने के लिए पीड़ित किसान के द्वारा विजय अनंत को कहा जाता है। तो उनके द्वारा जान से मारने की धमकी वह झूठे केस में फंसने की धमकी दिया जाता है।एवं रिटायर्ड आरटीओ के द्वारा यह भी बोला जाता है कि मेरे पास बड़े-बड़े अधिकारियों एवं नेताओं का पहुंच है जाओ जिसके पास भी शिकायत करना है कर दो मेरा कुछ नहीं होगा।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोप है की विजय अनंत के द्वारा गरीब किसान एवं भोले भाले किसान क़ो अपने झांसे में लेकर एवं अधिक रेट में जमीन खरीदने की बात कहकर करीब तखतपुर क्षेत्र में 100 एकड़ से लेकर डेढ़ सौ एकड़ जमीन खरीद ली है। आखिर इनके पास इतना रुपए कहां से आया और कैसे आया जो की इतना अधिक जमीन की खरीदी क़र लिया है…. कहीं काली कमाई का तो रुपए नहीं है जो इतनी मात्रा में जमीन की खरीदी की है खैर यहां तो जांच का विषय है..अगर काली कमाई का रूपये है तो तत्काल इस पर एसीबी के द्वारा कार्यवाही करनी चाहिए। न जाने और क्या क्या संपत्ति क़ो छिपाकर कर रखा हो. उक्त किसान ने अपने शिकायत पत्र में कहा है कि आरटीओ के द्वारा दिन रात किसी भी समय अपने गुंडा भेज कर किसान को परेशान किया जा रहा है जिससे उनका पूरा परिवार एवं सदस्य भयभीत एवं डरे हुए हैं उक्त मामले में तत्काल कार्यवाही कर न्याय दिलाने की गुहार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा, एवं पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से की है।