
ग्राम सेमरिया में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में फर्जी दस्तावेज पेश करने के मामले मे जिला कलेक्टर से की गई शिकायत

कोटा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सेमरिया में सत्र 2020-21में एकीकृत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आवेदन आमंत्रित किया गया था जिसमे की आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 और आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 में एक-एक पद खाली था जिसमे आवेदनकर्ता हेमलता खांडेकर हेमलता बर्मन पिता जगदेव बर्मन सविता बर्मन और प्रिया पोर्ते ये तीन लोगों के द्वारा एकीकृत महिला एवं बाल विकास विभाग कोटा के कार्यलय में आवेदन किया गया था जिसमे की आवेदनकर्ता हेमलता खांडेकर हेमलता बर्मन एक ही व्यक्ति के द्वारा फर्जी परित्यागता प्रमाण (दस्तावेज) प्रस्तुत कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की पद को हासिल करना चाहती थी जिस पर शिकायतकर्ता सविता बर्मन के द्वारा जिला कलेक्टर में आज सोमवार को इसकी शिकायत की गई हैं। अब देखना होगा कि इस मामले में संबंधित अधिकारियों के द्वारा क्या कार्यवाही की जाती है।