महावीर कोलवाशरी में काम ढूंढने आए मजदूर की लू लगने से हुई मौत

महावीर कोलवाशरी में काम ढूंढने आए मजदूर की लू लगने से हुई मौत
कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खरगहनी गांव में स्थित महावीर कोलवासरी प्राइवेट लिमिटेड में काम के सिलसिले में काम ढूंढने आए एक मजदूर की भीषण गर्मी में लू लगने की वजह से मौत हो गई है घटनास्थल पर ग्रामीणों से जानकारी ली गई तो उनका कहना है कि ग्राम सेलर निवासी परमेश्वर केवट काम के सिलसिले में महावीर कोलवाशरी आया हुआ था जोकि गर्मी इतनी तेज थी कि अचानक वह जमीन पर गिर गया और वही मौजूद लोगों ने उक्त व्यक्ति को उठाकर कोटा अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। डॉक्टर की प्राथमिक जांच के बाद यह पता चला कि मजदूर की मौत हो चुकी थी यह घटना करीब 12:00 के आसपास की बताई गई है महावीर कोलवाशरी में बाउंड्री वॉल का काम चल रहा था सेलर निवासी परमेश्वर केवट पिता भोलू राम केवट उम्र लगभग 45 वर्ष भी बाउंड्री वॉल में काम करने के सिलसिले में आया हुआ था तापमान 43-44 डिग्री होने की वजह से मजदूर की मौत हो गई फिलहाल इस मामले में कोटा पुलिस के द्वारा पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।