कोटाबिलासपुर

धारदार गड़ासा हथियार लहराते हुए आरोपी को बेलगहना पुलिस ने किया गिरफ्तार

संजय बंजारे/

धारदार गड़ासा हथियार लहराते हुए आरोपी को बेलगहना पुलिस ने किया गिरफ्तार

अप क्र 00/2023 धारा 25 आर्म्स एक्ट

नाम आरोपी 1 रत्नेश पाण्डे उर्फ पप्पू पिता लीलाधर पाण्डे उम्र 46 वर्ष साकिन आमागोहन चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर

दिनांक 05.02.2023 को मुखबिर से सूचना मिला कि अपहरण एवं हत्या के सजायाप्ता आरोपी रत्नेश पाण्डे अपने घर के पास ग्राम आमागोहन में अपने परिवार वालों एवं आने जाने वालों को धारदार हथियार लोहे का गड़ासा लहराकर लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना की तस्दीक कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्री राहुल देव शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्री आशीष अरोरा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा के मार्गदर्शन पर आरोपी रत्नेश पाण्डे उर्फ पप्पू पिता लीलाधर पाण्डे उम्र 46 वर्ष निवासी आमागोहन चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर को बेलगहना पुलिस द्वारा घेराबंदी कर एक लोहे का धारदार गड़ासा सहित पकड़कर धारा 25 आर्म्स एक्ट अन्तर्गत कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है आरोपी वर्ष 2001 को राजेन्द्रग्राम म.प्र. में फिरौती के लिये बालक का अपहरण किया था तथा फिरौती की रकम नही मिलने पर उसकी हत्या कर शव को छुपा दिया था। उक्त मामले में आरोपी को न्यायालय द्वारा दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। जो जेल से छूटकर ग्राम आमागोहन में रह रहा था। तथा आने के बाद गांव में उत्पात मचा रहा था। उक्त कार्यवाही में चौकी बेलगहना के प्रधान आरक्षक घनश्याम आडिल, आरक्षक सत्येन्द्र राजपुत, ईश्वर नेताम, रूपचंद चलेन्द्र का विशेष योगदान रहा है।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!