कोटा

भारी मात्रा में देशी एवं अंग्रेजी शराब रखकर बिक्री करने वाले आरोपी क़ो पुलिस ने किया गिरफ्तार 

 

भारी मात्रा में देशी एवं अंग्रेजी शराब रखकर बिक्री करने वाले आरोपी क़ो पुलिस ने किया गिरफ्तार

कुल जप्त – 52 नग अंग्रेजी गोवा शराब कुल 9.360 लीटर कीमती 6240 एवं 48 नग देशी प्लेन शराब कुल 8.640 लीटर कीमती 3840 रुपए कुल जुमला 18 लीटर कीमती 10080 रुपए

नाम आरोपी –

1- चंद्रमोहन साहू उर्फ छोटू पिता संतोष साहू उम्र 28 वर्ष निवासी डाकबंगला कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर

विवरणः- मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सुशासन तिहार एवं चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। आज दिनांक 01.05.2025 को टाऊन पेट्रोलिंग भ्रमण के दौरान जरिए मुखबिर से सूचना मिली कि डाकबंगला करगी रोड कोटा में अवैध रूप से धनार्जन करने के उद्देश्य भारी मात्रा में अपने कब्जे में रखकर अंग्रेजी एवं देशी शराब बिक्री कर रहा हैँ, मुखबिर से प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुये अंग्रेजी एवं देशी शराब बिक्री करने वाले पर रेड कार्यवाही कर आरोपी चंद्रमोहन साहू उर्फ छोटू पिता संतोष साहू उम्र 28 वर्ष निवासी डाकबंगला करगी रोड कोटा को विधिवत जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही करते हुये को 01.05.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।

उक्त कार्यवाही में श्री सुमित कुमार (प्र.भा.पु.से.) ,प्रधान आरक्षक सनत पटेल , आरक्षक 192 धर्मेन्द्र साहू , महिला आरक्षक 641 पूर्णिमा सिदार, प्रियांश तिग्गा की विशेष भूमिका रही।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!