कोटाबिलासपुर

धान उपार्जन केंद्र मे मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने किसानो के लिए किया निशुल्क भोजन व्यवस्था

धान उपार्जन केंद्र मे मंडी अध्यक्ष ने किया निशुल्क भोजन व्यवस्था

छतीसगढ़ के किसानों को धान समर्थन मूल्य 2640 रूपये एवं किसानों के कर्ज माफ होने से ख़ुशी व्याप्त है किसान अपनेमेहनत एवं पसीने की कमाई फ़सल को बेचने मंडी आ रहे है, विगत वर्ष की तुलना मे इस वर्ष पंजीयन मे बढ़ोतरी हुई है जिससे रिकॉर्ड तोड़ धान खरीदी की संभावना जताई जा रही है किसानों को धान उपार्जन केंद्र मे विगत वर्ष से मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला द्वारा निशुल्क भोजन व्यवस्था कराई जा रही है इस वर्ष भी केंदा सहकारी समिति मे भोजन व्यवस्था का शुभारम्भ किया गया


इस अवसर पर पंहुचे मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा की किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इस विचार को ध्यान मे रखकर भोजन व्यवस्था किया जा रहा है जो धान खरीदी होते तक किया जायेगा।
भोजन व्यवस्था के शुभारम्भ पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामचंद्र पैकरा, किसान कांग्रेस महामंत्री शिवदत्त पाण्डेय, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष हैप्पी गुप्ता, सुखसागर दास मानिकपुरी, मनमोहन दास,प्रबंधक सुरेंद्र गुप्ता,हेमंत कैवर्त, बेचने सिँह, हरि प्रजापति, मनोज बाजपेई,राजेंद्र उरांव, गोविन्द किंडो, राजेंद्र पटेल, रमाशंकर यादव एवं किसान उपस्थित थे

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!