कोटा

सुनसान घरों पर रेकी कर चोरी करने वाले चोरो को सिरगिट्टी पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

’’ थाना सिरगिटटी पुलिस की चोरी पर वैधानिक कार्यवाही।
’’ सुनसान घरों पर रेकी कर चोरी करने वाले चढे पुलिस के हत्थे।
’’ अलग-अलग स्थान पर चोरी की घटना को अंजाम दिये थे।
’’ आरोपीयों द्वारा चोरी की नगदी 8000 रू. को खर्च करना बताया।
’’ चोरी हुये गैस सिलेण्डर, फ्रीज, टीव्ही, चांदी के जेवर व अन्य सामान की बरामदगी।
’’ चोरी हुई 1,20,000 रूपये से अधिक मशरूका की बरामदगी की गयी।
’’ 02 आरोपी को किया गया गिरफ्तार।
’’ आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।
’’ नाम आरोपीगण- 1. राहुल साहू उर्फ बजरंगी पिता दिलीप साहू उम्र 20 वर्ष
2. महेश साहू उर्फ मोटा पिता स्व. रामायण साहू उम्र 23 वर्ष दोनों निवासी बिजली आॅफिस के आगे नयापारा सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

मामलें का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह द्वारा बिलासपुर जिले मे ‘‘चोरी/नकबजनी‘‘ पर अंकुश लगाने के आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया (सिटी कोतवाली) श्रीमति पूजा कुमार के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा टीम गठित कर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे दिनांक 25.11.2023 को मुखबीर सूचना मिला कि राहुल साहू उर्फ बजरंगी व महेश साहू उर्फ मोटा रात्रि मे लोहे का राॅड लेकर घूम रहे है सूचना पर दोनो संदेही का पता तलाश कर रूचिका विहार के पास मिलने पर घेराबंदी कर पकडकर थाना लाकर कडाई से पूछताछ करने पर शारदा मंदिर के पास किराना दुकान से साबुन, सिगरेट, गुटखा पैकेट, गिफ्ट आईटम, शिव मंदिर नयापारा सिरगिट्टी घर अंदर से चांदी का पायल, बिछिया, सिलिंग फैन, नगदी रकम 8000 रूपये एवं रूचिका विहार घर अंदर से फ्रीज, टीव्ही, गैस सिलेण्डर एवं सोने चांदी के जेवर चोरी करना बताये। दोनो आरोपी का मेमोरेण्डम कथन लेखबध्द घटना मे प्रयुक्त लोहे का राॅड एवं अलग-अलग स्थान से चोरी हुये मशरूका गैस सिलेण्डर, फ्रीज, टीव्ही, तीन जोडी चांदी का पायल व बिछिया, 05 नग नहाने का साबुन एवं गिफ्ट आईटम बरामद कर मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कर दोनो आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से परिजनो को अवगत कराकर आज दिनांक 26.11.2023 को माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक नवीन देवांगन, उप निरीक्षक अजहरउद्दीन, प्र.आर. 610 शोभित केवट, आरक्षक विरेन्द्र राजपूत, विरेन्द्र साहू एवं केशव मार्को की अहम भूमिका रही।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!