कोटा

ग्राम गोबरीपाट में जीवन मिश्रा के नेतृत्व में हजारों युवा मोर्चा के समर्थक परिवर्तन यात्रा में हुए शामिल

ग्राम गोबरीपाट में जीवन मिश्रा के नेतृत्व में हजारों युवा मोर्चा के समर्थक परिवर्तन यात्रा में हुए शामिल

छत्तीसगढ़ के पूरे विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के दिशा निर्देश पर कोटा विधानसभा में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा परिवर्तन यात्रा में बाइक रैली निकाली गई युवा मोर्चा नेता जीवन मिश्रा ने बताया है कि आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में इस बार पूरे राज्य सहित कोटा विधानसभा में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है और इस कोटा विधानसभा में परिवर्तन होकर रहेगा कोटा नाका चौक से लेकर ग्राम गोबरीपाट में युवा मोर्चा के द्वारा करगी कला मण्डल तक नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का जीवन मिश्रा ने किया स्वागत।राज्य की कांग्रेस सरकार इन पांच साल में सिर्फ आम जनता को आवास के नाम पर छल कर रही राज्य में शराब खोरी महिलाओं के साथ अत्याचार,गोबर घोटाला जैसे अन्य मामलों को जनता के बीच गिनाया गया है और भारतीय जनता पार्टी को पूरा विश्वास है कि आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में जीत पक्की है यह जनता समझ चुकी है कि भूपेश सरकार अपने वादे से मुकर गए है इसलिए परिवर्तन यात्रा निकाल कर कांग्रेस को करार जवाब दिया जाएगा।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!