ग्राम भिलौनी में एक व्यक्ति की अत्यधिक शराब पीने की वजह से हुई मौत,मामला संदिग्ध

ग्राम भिलौनी में एक व्यक्ति की अत्यधिक शराब पीने की वजह से हुई मौत,मामला संदिग्ध
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सकरी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भिलौनी निवासी रामभरोस यादव शराब पीने का आदि था जिसकी मौत अधिक मात्रा में शराब पीने से उसकी मौत बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में हो गई है।मृतक की मौत गुरुवार को सिम्स में हुई हैं जिसे कुछ लोगो के द्वारा शराब पीने से मौत मामले को डॉक्टरों से मिली भगतकर आकस्मिक मौत बताकर शासन से मिलने वाली मुआवजा राशि को चपत लगाने में लगे हुए है।इस प्रकार का मामला हर थाना क्षेत्र में देखने को मिल जायेगा किसी व्यक्ति की मौत चाहे किसी भी प्रकार से हो दलालो और डॉक्टरों की मिलीभगत कर आकस्मिक मौत पीएम रिपोर्ट में लिख दी जाती है।क्योंकि ऐसा रिपोर्ट बनाने से लंबी रकम मिल जाता है ।मौत के दलाल यहां सोचकर रखे है कि कब कोई व्यक्ति अस्पताल में भर्ती हो ताकि बिना समय गवाए डॉक्टर से सेटिंग कर आकस्मिक मौत बता दे और मृतक के परिवार वालो को अस्पताल में ही 20 से 30 हजार रुपए खर्चे पानी के लिए दे दिया जाता है।ताकि मृत व्यक्ति के परिवार वालो को खुश किया जा सके।ऐसा ही मामला सिम्स में देखने को मिला है जहां एक व्यक्ति को परिवार अस्पताल लेकर पहुँचे जो अधिक मात्रा में शराब पिया हुआ था जिसकी मौत हो गई जिसे एक डॉक्टर ने उसकी मौत आकस्मिक या हार्ट अटैक सर्प बिच्छू के काटने से मौत बना दिया ताकि शासन को लंबी रकम का चुना लगा सके। अब देखना होगा कि इस मामले संबंधित अधिकारियों के खिलाफ शासन क्या कार्यवाही करती है।