ग्राम लिटिया मे हत्या के प्रयास करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार खेत में नहर के पानी पलाने के नाम से आरोपी द्वारा कुदारी से किया गया हमला

कोटा से संजय बंजारे की रिपोर्ट:-
ग्राम लिटिया मे हत्या के प्रयास करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार
खेत में नहर के पानी पलाने के नाम से आरोपी द्वारा कुदारी से किया गया हमला
प्रार्थी योगेश्वर साहू पिता जोहन लाल साहू ग्राम लिटिया निवासी के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 30.07.2023 के सुबह 6:00 बजे प्रार्थी के पिता जोहनलाल साहू खेत में काम करने के लिए गए थे। नहर के पानी को रामचरण साहू के खेत से लेकर हमारे खेत में मेरे पिता जोहन लाल साहू पानी पला रहे थे। कुछ समय बाद रामचरण साहू खेत पर आया और बोला कि मेरे खेत से पानी क्यों ले जा रहे हो अपने खेत से नहर का पानी नहीं ले जाने दूंगा कहकर गंदी गंदी गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ में रखे कुदारी से जोहन लाल साहू के दाहिने आंख के बाजू सिर में कुदारी से मार दिया।जिससे गहरा चोट लगा हुआ है घटना में प्रयुक्त कुदारी को जप्त कर आरोपी रामचरण साहू पिता केजउ राम साहू उम्र 40 वर्ष ग्राम लिटिया निवासी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजी गई है।