Uncategorized
बिल्हा पुलिस द्वारा की गयी शिकायत शिविर आयोजन। फरियादियो के समस्याओ को सुनकर किया गया निराकरण।

बिल्हा पुलिस द्वारा की गयी शिकायत शिविर आयोजन।
फरियादियो के समस्याओ को सुनकर किया गया निराकरण।
थाना के लोकल आवेदन पर की गयी त्वरित कार्यवाही। लोकल 14 आवेदन का किया गया फाईल।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है आज दिनांक 11.08.2026 को थाना बिल्हा जिला बिलासपुर द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री राजेश जोशी के उपस्थिति मे थाना बिल्हा प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग व थाना स्टाफ के उपस्थित मे थाना परिसर प्रांगण मे शिकायत शिविर आयोजन किया गया है जिसमे थाना मे दिये गये आवेदनो एव वरिष्ठ कार्यालयो से प्राप्त शिकायतो के आवेदको के समस्याओ को सुनकर जमीन संबंधी मामलो मे फैना दिया गया है एवं पैसो के लेन देन मे आपसी समझौता होने पर 14 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया है।