रतनपुर मुख्य मार्ग पर जल निकासी बहाल करने के निर्देश, बरसात के बाद बनेगी नई सीसी सड़क

रतनपुर मुख्य मार्ग पर जल निकासी बहाल करने के निर्देश, बरसात के बाद बनेगी नई सीसी सड़क

कोटा–रतनपुर मुख्य मार्ग पर रेलवे के निर्माण कार्य के दौरान पानी निकासी का मार्ग बंद हो जाने से रेलवे फाटक के पास सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आम नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आज रेलवे के अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पानी निकासी बाधित होने के कारण सड़क की स्थिति खराब हुई है। इस पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल पानी निकासी का मार्ग चालू करने के निर्देश दिए गए, ताकि जलभराव की समस्या दूर हो और लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
निरीक्षण के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि बरसात समाप्त होने के बाद उक्त मार्ग पर नई सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है तथा टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी है। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।
प्रशासन आम नागरिकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।