कोटा
कुमकुम फैंसी स्टोर दुकान के आड़ में कर रहा अवैध शराब का कारोबार, लालबाग थाना का मिला रहा है पूरा पूरा संरक्षण

शशिकांत सनसनी
कुमकुम फैंसी स्टोर दुकान के आड़ में कर रहा अवैध शराब का कारोबार, लालबाग थाना का मिला रहा है पूरा पूरा संरक्षण , रेंगाकठेरा के सत्तू शर्मा नामक खुलेआम दुकान से बेच रहा है शराब।
राजनांदगांव जिला किसी ना किसी मामले को लेकर हमेशा चर्चा में है वही इन दिनों जिले में अवैध शराब का कारोबार खुलेआम फल फूल रहा है वही जिले के लालबाग थाना क्षेत्र के ग्राम
रेंगाकठेरा में सत्तू शर्मा नामक एक व्यक्ति पुलिस के साठ काठ कर चौक पर कुमकुम फैंसी स्टोर के दुकान में देशी और अंग्रेजी शराब को अवैध रूप से बेचने का काम कर रहा है बिना किसी डर के सत्तू शर्मा के दुकान में सुबह से ही शराब प्रेमियों के आना जाना शुरू हो जाता है और शाम को भीड़ लग जाता है लेकिन पुलिस क्यों कार्यवाही नहीं ये समक्ष से परे है।