कोटा

अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाले एक महिला सहित 03 आरोपीयों को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

संजय बंजारे/डब्बू ठाकुर (कोटा)

अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाले एक महिला सहित 03 आरोपीयों को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से कुल 24 लीटर महुआ शराब जप्त

कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अलग-अलग ग्रामों से कोटा थाना प्रभारी दिनेश कुमार चंद्रा को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ ग्रामीणों द्वारा अवैध रूप से हाथ भट्टी से बना हुआ कच्ची महुआ शराब की बिक्री की जा रही है जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना कोटा से टीम रवाना किया गया और आरोपियों के कब्जे से अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार आबकारी एक्ट अधिनियम के तहत सभी आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गई है आरोपियों मे श्रीमती चंद्रिका बंजारे पति चंदा बंजारे उम्र 30 वर्ष ग्राम कपसिया कला थाना कोटा – 12 लीटर मुन्ना लकड़ा पिता स्व.झड़ी राम लकडा उम्र 45 वर्ष ग्राम औरापानी थाना कोटा जिला बिलासपुर – 08 लीटर।बुढऊं धनुहार पिता शिवचरण धनुहार उम्र 66 वर्ष ग्राम नेवसा थाना कोटा जिला बिलासपुर -04 लीटर शराब जप्त किया गया है इस कार्यवाही में। सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार प्रसाद वस्त्रकार, सहायक उपनिरीक्षक चंदन सिंह कोराम, मिथिलेश सोनवानी रवि श्रीवास भोप सिंह साहू की अहम भूमिका रही।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!