Uncategorized

अधिक आवाज में डी जे बजाने वाले लखोदना निवासी डीजे संचालक के विरूद्ध बेलगहना पुलिस ने डीजे सहित पिकअप वाहन जप्त कर की कार्यवाही।

 

अधिक आवाज में डी जे बजाने वाले लखोदना निवासी डीजे संचालक के विरूद्ध बेलगहना पुलिस ने डीजे सहित पिकअप वाहन जप्त कर की कार्यवाही।

वाहन सहित डीजे सिस्टम जप्त

नाम अनावेदक 1- श्यामलाल यादव पिता गोविन्दराम उर्फ गोपी यादव उम्र 45 वर्ष साकिन लखोदना थाना कोटा जिला बिलासपुर छ.ग.

विवरण-वरिष्ठ अधिकारियों से निर्देश प्राप्त है कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए एवं अवैध रूप से डीजे बजाने वाले संचालक पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किये गये है कि दिनांक 17.03.2026 को जरिये मोबाईल फोन से सूचना/शिकायत मिली कि ग्राम बेलगहना केबिनपारा में रोड किनारे में डीजे साउण्ड को अधिक तेज आवाज में बजा रहा है। जिससे वर्तमान कक्षा 10 वी एवं 12 वी बोर्ड परीक्षा सहित अन्य कक्षाएं की भी परीक्षा संचालित हो रहे बच्चों की पढाई पर व्यवहान उत्पन्न हो रहा है तथा आने जाने वाले एवं आसपास के लोगों को अधिक तेज आवाज के कारण परेशानी हो रही है की सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारी श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेष सिंह को अवगत कराकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्रीमती नुपुर उपाध्याय से आवश्यक दिषा निर्देष प्राप्त कर टीम गठित कर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के ग्राम बेलगहना केबिनपारा पहुंचा जहां डीजे संचालक के द्वारा अपने वाहन कमांक सीजी 11 ए डी 0570 के डाला एवं पीछे में डीजे बाक्स को रखकर डीजे को अत्यधिक साउण्ड में बजाते हुये मिला। जिससे मौके डीजे संचालक को डीजे साउण्ड बजाने की अनुमति / वैधानिक दस्तावेज पेश करने हेतु नोटिस दिया गया, जो संचालक के द्वारा डीजे बजाने का अनुमति नही होना लेख करने पर मौके पर पंचनामा तैयार कर 14 नग डीजे सेट साउण्ड बाक्स, तीन नग एप्लीफायर, 02 नग जनरेटर, 10 नग सारफी लाईट, 08 नग पार लाईट,01 नग मोबाईल तथा डीजे साउण्ड बाक्स रखने में प्रयुक्त वाहन माजदा कमांक सीजी 11 ए डी 0570 को समक्ष गवाहन के जप्त कर अनावेदक श्यामलाल यादव पिता गोविन्दराम उर्फ गोपी यादव उम्र 45 वर्ष साकिन लखोदना थाना कोटा जिला बिलासपुर छ.ग.के विरूद्ध छ.ग. कोलाहाल अधिनियम 1985 की धारा 04.10 के तहत कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हेमंत सिंह, सउनि मोतीलाल सुर्यवंशी, अंकित जायवाल धीरज जायसवाल की सराहनीय भूमिका रही।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!