कोटाबिलासपुर

विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव में स्कूली छात्राओं ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन, जनपद पंचायत सीईओ युवराज सिन्हा रहे मौजूद

कोटा मे विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव में स्कूली छात्राओं ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन, जनपद पंचायत सीईओ युवराज सिन्हा रहे मौजूद

कोटा विकासखंड में विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव का कार्यक्रम आज शनिवार को स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान के पास कार्यक्रम आयोजित की गई थी जिसमें की स्कूली बच्चों के द्वारा छत्तीसगढ़ी गीत संगीत और नृत्य नाटक के साथ अपनी प्रस्तुति दी छात्र छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा के साथ छत्तीसगढ़ी लोककला लोक गीत और लोक संगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी है कोटा जनपद पंचायत अध्यक्ष मनोहर सिंह राज ने बताया है कि कोटा विकासखंड में विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया है और कार्यक्रम बहुत ही मनमोहक थी, कोटा जनपद पंचायत सीईओ युवराज सिन्हा ने बताया है कि छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा युवा महोत्सव कार्यक्रम ब्लॉक स्तर पर किया जा रहा है उसके बाद जिला स्तर पर संभाग स्तर पर राज्य स्तर पर संस्कृतिक कार्यक्रम गीत संगीत आयोजित की जाएगी प्रथम भागीदारी निभाने वाले टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। युवा महोत्सव कार्यक्रम के दौरान कोटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आदित्य दीक्षित, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी दीपक उपाध्याय, समाज कल्याण विभाग अधिकारी संजय यादव, संतोष चंद्राकर, सचिव भोला दास मानिकपुरी, लक्ष्मी सिंह छतरी, आशीष दुबे, श्रीमती सूरज तिवारी, गोपी सिंह,वही कोटा विकासखंड के समस्त स्कूली बच्चों सहित शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षक अभिभावकगण इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!