
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोबरीपाट में हर घर तिरंगा यात्रा के तहत स्कूली बच्चों के द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई

कोटा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गोबरीपाठ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे स्कूली छात्र छात्राओं के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरुकता रैली निकली गई।आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्षय मे हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम चलाया गया l जिसमें आज सुबह प्रभात फेरी के रूप में जागरूकता अभियान शाला भवन से प्रारंभ होकर पंचायत भवन आंगनबाड़ी केंद्र , माध्यमिक स्कूल से होते हुए पूरे ग्राम का भ्रमण किया गया गया इस तिरंगा जागरूकता रैली में 15 अगस्त को आजादी के 75 वी वर्षगांठ पर प्रत्येक घरों में तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया ताकि 15 अगस्त के दिन हर घर मे तिरंगा फहराया जा सके और लोगों मे देशभक्ती की भावना जागृत हो सके इस कार्यक्रम मे ग्राम सरपंच श्रीमती महेशिया मरकाम, प्रकाश मरकाम, उपसरपंच सुरेश बंजारे, फेकू लाल साहू सांसद प्रतिनिधि, श्रीमती रजनी सिंह प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोबरीपाट, गोपाल सिंह ध्रुव प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
शिवतराई, सत्यम शर्मा,अमित कुमार, उपेंद्र सिंह ठाकुर ,श्रीमती तृप्ता प्रेम, श्रीमती प्रमिला मिरी, संजय साहू , प्रधान पाठक केसरी नंदन साहू, शिक्षिका कुमारी इंदु साहू ,कुमारी गीतू ध्रुव,श्रीमती दीपाली जगत, कुमारी सुहानी जायसवाल और सभी छात्र छात्राएं के साथ 350 स्कूली छात्र-छात्राएं इस रैली में भाग लिया गया।