कोटा

रतनपुर पुलिस का शराब कोचियों पर “ प्रहार ’भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब को किया जप्त,गाँव के महिला स्व सहायता समूह के सहयोग से की गई रतनपुर पुलिस द्वारा बड़ी रेड कार्यवाही।

रतनपुर पुलिस का शराब कोचियों पर “ प्रहार ’’।
भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब को किया जप्त ।
गाँव के महिला स्व सहायता समूह के सहयोग से की गई रतनपुर पुलिस द्वारा बड़ी रेड कार्यवाही।
03 कोचियों से 235 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 47000 रूपये व शराब बनाने वाले यंत्र को किया जप्त।
गिरफ्तार आरोपी –
1. ओमप्रकाश मरावी पिता हरिनारायण मरावी उम्र 24 वर्ष,
2. जयप्रकाश मरावी पिता हरिनारायण मरावी उम्र 28 वर्ष दोनों निवासी दामादपारा कोरबाभांवर,
3. गंगाराम धनुवार पिता पंचुराम धनुवार उम्र 24 वर्ष निवासी धनुवारपारा कोरबाभांवर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। दिनाँक 06/02/2025 को कोरबाभांवर रतनपुर के महिला स्व सहायता समूह से थाना रतनपुर में सूचना मिला कि ग्राम कोरबाभांवर में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब निर्माण हो रहा है जिसकी वजह से गाँव के बच्चे,बड़े बुजूर्ग शराब पी-पीकर गाँव में सामाजिक अशांति फैला रहे हैं । कि सूचना को थाना प्रभारी रतनपुर नरेश कुमार चौहान द्वारा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया(ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय को अवगत कराकर, वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन में थाना में शराब रेड कार्यवाही हेतु टीम गठित कर ग्राम कोरबाभांवर के 03 अलग-अलग स्थानों में रेड कार्यवाही किया, जहाँ दामादपारा कोरबाभांवर निवासी ओमप्रकाश मरावी के कब्जे से 153 लीटर कच्ची महुआ शराब 30600 रूपये, जयप्रकाश मरावी के कब्जे से 73 लीटर कच्ची महुआ शराब 14600 रूपये, व धनुवारपारा कोरबाभांवर निवासी गंगाराम धनुवार के घर के बाड़ी से 09 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1800 रूपये को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, सउनि. नरेश गर्ग, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, सैय्यद अकबर अली, बलदेव सिंह, आर. सुदर्शन मरकाम, महेन्द्र नेताम, संजय यादव, म.आर स्वाती बंजारे, अंजेला खलखो का विशेष योगदान रहा।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!