दो मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

संजय बंजारे(कोटा)
दो मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी – किशन पांडे पिता बसंत पांडे उम्र 20 वर्ष महाशक्ति चौक कोटा निवासी के कब्जे से जप्त वाहन- होंडा साइन क्रमांक CG 15 DK 4039 है,एवं एक एचएफ डीलक्स हीरो बाइक क्रमांक CG 10 AE 3897 है

कोटा थाना प्रभारी दिनेश कुमार चंद्रा को सूचना मिला की रेलवे स्टेशन कोटा के पास एक व्यक्ति बाइक बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है, सूचना पर तत्काल कोटा पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर संदेही से पूछताछ किया गया जिसने अपना नाम किशन पांडे पिता बसंत पांडे उम्र 20 वर्ष महाशक्ति चौक कोटा बताया। जिससे बाइक के संबंध में पूछताछ किया गया, पूछताछ करने पर किशन पांडे द्वारा दो अलग-अलग स्थानों पर बाइक चोरी करना स्वीकार किया। किशन पांडे द्वारा दोनों बाइक पेश करने पर वजह सबूत दोनों बाइक को जप्त कर कब्जा मे लिया गया, आरोपी किशन पांडे को गिरफ्तार कर विधिवत् कार्यवाही किया गया।उक्त कार्यवाही में स.उ.नि.राजकुमार वस्त्रकार, आरक्षक मिथलेश सोनवानी, असीम भारद्वाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।