कोटा

रतनपुर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग दौरान बिलासपुर से मरवाही जा रही बस से 200 नग साडी लावारिस हालात को किया गया जप्त

रतनपुर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग दौरान बिलासपुर से मरवाही जा रही बस से 200 नग साडी लावारिस हालात को किया गया जप्त

जप्ती – साडी 200 नग कीमती 01 लाख रूपये

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष सिंह के द्वारा कानून एवं सूरक्षा व्यवस्था डियूटी तथा अगामी विधान सभा चुनाव 2023-2024 को मददेनजर रखते हुये सीमावर्ती थाना क्षेत्र में चेक पोस्ट के माध्यम से बाहर राज्य से आने वाली वाहनो तथा जिला से बाहर जाने वाली वाहनो पर चेकिंग कार्यवाही चलाया जा रहा हैं कि श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के निर्देशन पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक देवेश सिंह राठौर के द्वारा रतनपुर टीम के साथ पेड्रा मरवाही मध्य प्रदेश मार्ग पर चेक पोस्ट लगाकर सघन चेकिग किया जा रहा हैं आज दिनांक 09.09.2023 के वाहन चेकिंग दौरान पुष्पराज बस जो बिलासपुर से रतनपुर होते हुये मरवाही जा रही थी बस में सवारी बठै हुये थे कि चेकिग दौरान बस के उपर केबिन में सफेद बोरी के झाल में साडी रखा हुआ मिला उक्त साडी के संबंध में बस ड्रायवर तथा कंडेक्टर से पूछताछ पर कोई जानकारी नही होना बताये किसी व्यक्ति द्वारा बिलासपुर में उक्त साडी के झाल को बस के केबिन में रखवाना बताये उक्त व्यक्ति को जानने पहचानने से इंकार किये बस में सवार व्यक्तियो से पूछताछ पर उक्त साडी के संबंध में जानकारी नही होना बताये उक्त साडी को गिनती करने पर 200 नग साडी हैं पंचनामा तैयार किया गया हैं। चूंकि अगामी विधान सभा चुनाव संपन्न होना हैं लिहाजा मतदताओ को वोट के बांटने के लिये साडियो को ले जाया जा रहा था लावारिस हालात में मिलने से धारा 102 जाफौ के तहत जप्त किया गया हैं ।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!