कोटाबिलासपुर

श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को देश की 15वीं राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर आदिवासी जनजातियों में जश्न का माहौल-निदान संस्था

श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को देश की 15वीं राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर आदिवासी जनजातियों में जश्न का माहौल-निदान संस्था

सर्वविदित है कि निदान संस्था पिछले 8 वर्षों से आदिवासी, जनजाति, ग्रामीण स्तरों पर सक्रिय संस्था रही है ,जिसके अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, हाइजीन ,युवा सशक्तिकरण आदि क्षेत्रों में बढ़ चढ़कर कार्य किया जा रहा है इसी क्रम में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को देश की 15वीं राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर करगी रोड कोटा ,पिपरतराई,कोटा नाका चौक डीकेपी स्कूल, बहेरामुड़ा, कुरदर में निदान संस्था द्वारा मिठाई -फल बैगा ,गोंड आदिवासियो जनजातियों के बीच वितरण किया ,बिलासपुर से ,70-75 किलोमीटर दूर कुरदर में राष्ट्रपति द्वारा गोद ली गई बैगा आदिवासी जनजाति के स्कूली बच्चों में फल ,मिठाई ,कॉपी, पेन ,फल, मिठाई बांटे गए तथा तिलक लगाकर आपसी खुशी को हर्षोल्लास से मनाया गया।।
इस अवसर पर निदान संस्था अध्यक्ष डॉ सुषमा सिंह,चिंतामणि साहू, रघुनंदन आदित्य, सोहनलाल बैगा, बृजलाल बैगा, काले राम बैगा, कृष्ण कुमार पैकरा, देव सिंह बैगा ,मनहरण सिंह मरावी, रामायण सिंह पैकरा, प्रभात सिंह, कृष्ण कुमार ,अश्विन ,मनजीत सिंह , पड़ी संख्या में निदान संस्था के कार्यकर्ता ग्रामीण पंच सरपंच पंच आदि उपस्थित रहे।।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!