आधी रात से शुरू होता है रेत का अवैध परिवहन शहर के बीचो-बीच व थाना के सामने से निकलते हैं ओवरलोड ट्रैक्टर व हाईवा

संजय बंजारे/डब्बू ठाकुर(कोटा)
आधी रात से शुरू होता है रेत का अवैध परिवहन शहर के बीचो-बीच व थाना के सामने से निकलते हैं ओवरलोड ट्रैक्टर व हाईवा

रेत के इस काले कारोबार में आम से लेकर कुछ खास तक है शामिल
राजनीतिक दलों के कुछ नेता लोग भी नहीं है पीछे
कोटा विकासखंड का ऐसा कोई रेत घाट नहीं बचा है जहां से अवैध रेत परिवहन ना हो रेत माफियाओं द्वारा पूरी रात सड़कों पर परिवहन किया जा रहा है रेत से लोड ट्रैक्टर सुबह लेकर रात तक शहर की सड़कों में धमाचौकड़ी मचाते हुए निकलते हैं
इन जगहों से निकाल रहे हैं रेत-: कोटा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले केकरा खोली, रत खंडी, सोढ़ा, छतौना, पंडा पथरा, इत्यादि घाटों से निकाला जा रहा है अवैध रेत
विगत कुछ महीनों पहले प्रदेश के मुखिया द्वारा या आदेश दिया गया है अवैध रेत परिवहन वालों को नहीं बख्शा जाएगा इससे राजस्व को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है यदि इन रेत माफियाओं पर कार्यवाही नहीं होती है तो इसके लिए जिले के एसपी व थाना प्रभारी होंगे जिम्मेदार
सीसीटीवी कैमरे से रखी जा सकती है नजर शहर के सभी प्रमुख सड़कों व चौराहों में सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी लगाए गए हैं
इन सीसीटीवी कैमरों में हर आने जाने वालों की चौबीसों घंटे रिकॉर्ड होती है
रात के समय शहर की सड़कों में धमाचौकड़ी मचाते हुए निकलने वाले ओवरलोड ट्रैक्टर व हाईवा भी कैमरे में कैद होते होंगे जिनके माध्यम से जिले के वरिष्ठ अधिकारी व नगर के कप्तान रात के समय गुजरने वाले ओवरलोड ट्रैक्टर वह हाईवा की जानकारी ले सकते हैं वह कार्यवाही कर सकते हैं
अब देखना यह है कि कोटा विकासखंड के खनन माफियाओं पर कार्यवाही में कितनी वृद्धि होती है