कोटाबिलासपुर

तालाब में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत जांच में जुटी पुलिस

ग्राम गोबरीपाठ के तालाब में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत जांच में जुटी पुलिस

 

कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गोबरीपाठ के तालाब में डूबने से 50 वर्षीय गोबरीपाठ निवासी साधराम केवट पिता बुद्धू राम केवट की मौत हो गई। परिजनों के द्वारा बीते शाम रात्रि को आसपास पता तलाश किया गया लेकिन कुछ पता नहीं चला पाया सुबह जब तलाब के पास कुछ लोग पहुंचे तो उनके कपड़ा तलाब किनारे पचरी पर पड़ा मिला जिस पर संदेह हुआ तो परिजनों के द्वारा जाल बिछाकर तालाब में खोजबीन की गई तब जाकर मृतक के शव को बाहर निकाला गया स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति अपने घर से घटना दिनांक के दिन अपने समधी के साथ कोरी पारा रात्रि में कुछ काम को लेकर निकला हुआ था जो कि सुबह घर वापस नहीं आया और सुबह जब लोगो को जानकारी हुई कि तालाब में एक व्यक्ति की लाश तैर रही है बताया गया है कि नहाने के दौरान उसकी पैर फिसल गई हो और गहरे पानी मे जाने की वजह से उसकी मौत हो गई फिलहाल इस मामले में कोटा पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!